फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मकर संक्रांति पर खिचड़ी प्रसाद बांटा

Mon, 15 Jan 2024 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। बाजपुर रोड पर रोडवेज बस स्टैंड के सामने प्राचीन काली मंदिर पर आरएसएस की ओर से मकर संक्रांति उत्सव पर सर्वप्रथम भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर खिचड़ी प्रसाद वितरित किया। वहां संघ के महानगर प्रचार प्रमुख आकाश गर्ग, जिला गोरक्षा प्रमुख महेश अग्रवाल, रजत सिद्धू, दीपक सिंधवानी, राजू अरोड़ा आदि थे। काशीपुर राइजिंग फाउंडेशन ने मुंशी राम चौराहा स्थित काली मंदिर में कंबल, पुस्तक आदि बांटे। वहां पर फाउंडेशन अध्यक्ष सुधा राय, अनुपमा शर्मा, हेमा बक्शी आदि थे। बार एसोसिएशन काशीपुर की ओर से भी खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। एसोसिएशन अध्यक्ष अवधेश कुमार चौबे ने कहा मकर संक्रांति पर्व सामाजिक एकता का पर्व है। यहां सचिव नेपेंद्र चौधरी, उपाध्यक्ष अनूप शर्मा, सूरज कुमार, सौरभ शर्मा, हिमांशु बिश्नोई, सतपाल सिंह बल, शैलेंद्र कुमार मिश्रा, भास्कर त्यागी आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

..............
खिचड़ी पर्व धूमधाम से मनाया
किच्छा। रुद्रपुर रोड पर समाजसेवी लाला यादव, राकेश गुप्ता आदि ने शिव मंदिर समेत कई स्थानों पर खिचड़ी बांटी। रुद्रपुर रोड पर आयोजित खिचड़ी के लंगर में विजय पाल यादव, सुखदेव सिंह, राकेश गुप्ता, रोशन लाल, बीरबल आदि थे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें