कटवाल तीसरी बार करेंगे मंडी का नेतृत्व
सितारगंज। वरिष्ठ भाजपा नेता अमरजीत सिंह कटवाल तीसरी बार मंडी समिति के चेयरमैन मनोनीत हुए। बृहस्पतिवार को नवनियुक्त मंडी चेयरमैन कटवाल ने पदभार ग्रहण किया।
कृषि उत्पादन मंडी समिति चेयरमैन कटवाल ने कहा कि मंडी में संचालित ई-नाम योजना से अधिक से अधिक किसानों को जोड़ा जाएगा। ताकि किसानों को सीधे फसलों का वाजिब दाम मिल सके। इसके अलावा अन्य जानकारियां दी। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सलूजा, गन्ना समिति के पूर्व अध्यक्ष उपकार सिंह, भाजपा नेता गुरजीत सिंह, शक्तिफार्म मंडल अध्यक्ष कार्तिक राय, कमल जिंदल, आदेश ठाकुर, विधायक प्रतिनिधि उमाशंकर दुबे, राकेश गुप्ता, राकेश त्यागी, विपिन मित्तल, सौरभ सिंघल, मोहित जिंदल, रोहित जिंदल, संदीप गुप्ता, दीपक गुप्ता, गीता सक्सेना, सुमित पटवारी, मोहित तिवारी, रोहित गर्ग आदि थे।