फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime: तीन साल की बच्ची बोली- सोनी चिल्ला रही थी...मम्मी और दो लोग मार रहे थे, हत्या की कहानी मासूम की जुबानी

Sat, 20 Apr 2024 10:07 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

काशीपुर में मासूम सोनी के शरीर पर चोंट और गले में रस्सी के निशान हैं। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के मुताबिक ऐसा प्रतीत हो रहा है कि पहले उसे बेरहमी से पीटा और फिर गला घोटा होगा। पढ़िए हत्या की कहानी मासूम की जुबानी...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विज्ञापन


शुक्रवार को दोपहर बाद डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम कर बताया कि मासूम सोनी के शरीर पर चोंट और गले में रस्सी के निशान हैं। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के मुताबिक ऐसा प्रतीत हो रहा है कि पहले उसे बेरहमी से पीटा और फिर गला घोटा होगा। वहीं मासूम के नाजुक अंग की स्लाइड भी जांच के लिए भेजी जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि कहीं उसके साथ कोई अनुचित व्यवहार न हुआ हो। 

ये पढ़ें- Election 2024: बनभूलपुरा में बवाल का नहीं दिखा असर, हिंसा के बीच भी खूब पड़े वोट; इस मुद्दे पर किया मतदान

विज्ञापन

हत्या की कहानी मासूम की जुबानी
घर में मौजूद तीन वर्षीय लक्ष्मी की बेटी देविका से जब समाजसेवी सरोज ठाकुर ने पूछा कि सोनी को कैसे मारा, तब देविका ने सहमी आवाज में बताया कि उसकी बहन सोनी चिल्ला रही थी, मम्मी और दो लोग मार रहे थे। मेरी मम्मी ने उसे मार दिया। देविका ने वह कमरा भी दिखाया जिसमें पहले सोनी को मारा-पीटा गया था। मासूम ने बताया मम्मी उसे भी खूब मारती हैं। वहीं इस हादसे से घर के बच्चों के साथ जो बच्चियां कन्या पूजन में सोनी के साथ थीं वह भी डरी-सहमी हैं। वहीं सोनी की सगी छोटी बहन तनु अपनी बुआ का पास रहती है। 

विज्ञापन

वहीं, सोनी के पिता मोनू कुमार ने बताया कि पहली पत्नी की मौत के बाद यह सोचकर उसने दूसरी शादी की थी कि उसकी बिन मां की दोनों बच्चियों को ममता का आंचल मिल जाएगा। लेकिन उसे क्या पता था कि जिसे वह बेटियों की परवरिश की जिम्मेदारी सौंप रही है, वह ही उसकी लाडली को मौत की नींद सुला देगी।

कहीं दादी और पिता की चहेती होने पर तो नहीं हुई हत्या?
मृतक सोनी के पिता मोनू कुमार ने बताया कि सोनी परिवार की बड़ी बेटी थी। वह उनकी और दादी की चहेती थी जिसके चलते उसकी दूसरी पत्नी लक्ष्मी द्वेष भावना रखती थी। अक्सर पहली पत्नी रीना की दोनों बेटी सोनी और तनु को लेकर झगड़ा होता रहता था। मोनू ने बताया कि वह कहती थी तुम लोग मेरे बेटे और बेटी से कम प्यार करते हो। शायद इसी चलते उसने उसकी लाडली बेटी की निर्ममता से हत्या कर दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें