फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सितारगंज डिग्री कालेज की कामिनी ने लगाई सबसे ऊंची छलांग

विज्ञापन
सितारगंज की छात्राओं को सम्मानित करतीं क्रीड़ा प्रभारी डॉ. कमला उपाध्याय पांडेय। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
अंतर महाविद्यालयी एथलेटिक्स महिला प्रतियोगिता में डिग्री कॉलेज की छात्रा कामिनी राना ने सबसे ऊंची छलांग लगाकर स्वर्ण जीता है।
विज्ञापन

महिला खिलाड़ियों ने गोला फेंक, चक्का फेंक, ऊंची कूद, लंबी कूद और दौड़ में प्रतिभाग किया। बीए प्रथम वर्ष की कामिनी राना ने लंबी कूद में तृतीय स्थान और ऊंची कूद में प्रथम स्थान पाया।
विज्ञापन

क्रीड़ा प्रभारी डॉ. पांडेय ने बताया कि कामिनी वॉलीबॉल नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी खेल चुकी हैं। सितारगंज डिग्री कॉलेज से दीपा, दिव्या बिष्ट, कामिनी राना, वंदना कुमारी, प्रियंका कुमारी, मनीषा मौर्य, खुशी कार्की, गुंजन तथा अंकिता टीम मैनेजर डॉक्टर कमला उपाध्याय पांडेय के साथ रुद्रपुर डिग्री कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने गई थीं। प्राचार्य डॉ. सुभाष वर्मा ने कामिनी को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें