रुद्रपुर कोतवाली में 11 दिन के बच्चे को लेकर शिकायत करने पहुंची महिला।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। सात महीने की गर्भवती को उसके ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी न करने पर घर से निकाल दिया था। 11 दिन के नवजात को लेकर वह इंसाफ के लिए भटक रही है। उसने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली में दी तहरीर में ग्राम धौलपुर निवासी कुंवरपाल ने बताया कि तीन साल पहले उसने अपनी बेटी पूजा का विवाह ग्राम केसरपुर निवासी एक युवक से किया था। शादी के बाद बेटी के ससुराली उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। सात महीने की गर्भवती होने पर ससुरालियों ने बेटी को घर से निकाल दिया। तब से वह मायके में रहने लगी। 11 दिन पहले उसने एक बेटी को जन्म दिया। उनका आरोप है कि वह इंसाफ के लिए कई जगह गए लेकिन कहीं से कार्रवाई नहीं हो सकी। शनिवार को उन्होंने कोतवाली पहुंचकर कोतवाल विजेंद्र साह को मामले से अवगत कराया। कोतवाल ने महिला के ससुराल पक्ष को कोतवाली में बुलाया। कोतवाल ने बताया कि महिला को जल्द न्याय दिलाया जाएगा।