फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: दो दिनी दौरे पर खटीमा पहुंचे मुख्यमंत्री, कहा- गरीबों और पीड़ितों के साथ खड़ी है राज्य सरकार 

Thu, 19 Aug 2021 02:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो न्यजू डेस्क, अमर उजाला, खटीमा

सार

बुधवार देर शाम लोहियाहेड रोड स्थित सर्राफ पब्लिक स्कूल में देहरादून से हेलीकॉप्टर से पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन
शक्तिफार्म में आभार रैली निकालते भाजपाई। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो दिनी दौरे पर खटीमा पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार गरीबों और पीड़ितों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। उन्होंने राज्य सरकार के हाल में लिए गए निर्णयों की भी जानकारी दी। बताया कि स्वयं सहायता समूह चला रही महिलाओं के लिए 119 करोड़ के आर्थिक पैकेज की घोषणा की गई है।

विज्ञापन


बुधवार देर शाम लोहियाहेड रोड स्थित सर्राफ पब्लिक स्कूल में देहरादून से हेलीकॉप्टर से पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं की बैठक से पूर्व धामी ने पत्रकारों से वार्ता की। कहा कि कोरोना काल में क्लस्टर और स्वयंसेवी संस्थाएं चला रही महिलाओं को आर्थिक संकट से उबारने के लिए 119 करोड़ की आर्थिक सहायता का पैकेज दिया जा रहा है। महिलाओं के उत्पादों को बेचने के लिए सरकार मार्केट भी उपलब्ध कराएगी। आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को रक्षाबंधन के अवसर पर एक हजार रुपये दिए जा रहे हैं। उनकी समस्याओं का समाधान भी निकाला जा रहा है। युवाओं को रोजगार देने के लिए सरकार लगातार भर्तियां निकाल रही है। सरकार के पास सीमित ही नौकरियां हैं, इसलिए वह स्वरोजगार को बढ़ावा दे रही है। पर्यटन से जुड़े लोगों के लिए करीब दो सौ करोड़ का पैकेज दिया गया है।

सीएम ने कहा कि उत्तराखंड में निवास करने वाले बंगाली समुदाय के लोगों के जाति प्रमाणपत्र पर पूर्वी पाकिस्तान शब्द लिखा जाता था। अब इसे हटा दिया गया है। सरकारी अस्पतालों में 207 तरह की जांचें निशुल्क की गई हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं के फार्म भरने के लिए उम्र में सरकार ने एक साल और बढ़ा दिया है। सीएम धामी ने खटीमा से दिल्ली और देहरादून सीधी रेल सेवा तथा किच्छा-खटीमा रेल लाइन जल्द बिछाने की बात कही। इस दौरान नानकमत्ता विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, किसान आयोग उपाध्यक्ष राजपाल सिंह, नगर अध्यक्ष सतीश गोयल, नंदन सिंह खड़ायत, अमित पांडे, किशन सिंह किन्ना, विष्णु अग्रवाल, सतीश भट्ट, अजय मौर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


भारत-नेपाल सीमा पर बनेगा गेट
सराफ पब्लिक स्कूल के सभागार में आयोजित कार्यकर्ता बैठक, जनमिलन एवं समस्याओं के समाधान कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने भारत-नेपाल सीमा पर मेलाघाट क्षेत्र में एक गेट निर्माण की घोषणा की। उन्होंने किसानों की समस्या सुनते हुए बताया कि किसान प्रति हेक्टेयर 45 से 60 क्विंटल फसल बेच सकेगा। 

गन्ना किसानों की समस्याएं सुनते हुए कहा कि सितारगंज चीनी मिल इसी सत्र से चालू की जाएगी। तहसील स्तर की समस्याओं के समाधान के लिए कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए। कहा कि किसी भी सरकारी कार्यालय में किसी भी मामले की कोई फाइल लंबित नहीं रहनी चाहिए। खटीमा में वालीबॉल, बास्केटबाल, बैडमिंटन आदि खेलों को बढ़ावा देने के लिए कोर्ट बनाए जाएंगे। क्षेत्र में पुस्तकालय की व्यवस्था भी की जाएगी। सीएम ने लोनिवि के अधिकारियों को निर्देशित किया कि 15 सितंबर तक सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए टेंडर निकाले जाएं। उन्होंने खटीमा से सितारगंज, पीलीभीत, टनकपुर, मेलाघाट रोडों के सौंदर्यीकरण की घोषणा की। 

सीएम ने कहा कि वह सीएम बनकर देहरादून में भले ही बैठे हो लेकिन क्षेत्र की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पांच सदस्यीय टीम गठित की गई है जो प्रत्येक कार्यकर्ता, विभागों की गतिविधियों पर नजर रखेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नवीन कन्याल और संचालन विनोद जोशी ने किया। वहां विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, मोहनी पोखरिया, धाना भंडारी, सावित्री कन्याल, हिमांशु बिष्ट, दिगंबर कन्याल, भावना मनौला, किशोर जोशी, रमेश जोशी, गंभीर सिंह धामी, जीवन धामी, भैरव दत्त पांडे, भोला दत्त पांडे, भास्कर संबल, विमला बिष्ट, दीपक तिवारी, कैलाश मनराल, देवेंद्र सिंह रिंकू आदि थे।
फोटो-18केटीएम10पी से 13पी तक

लोगों ने सौंपा ज्ञापनों का पुलिंदा
दो दिनी कार्यक्रम के प्रथम दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को लोगों ने तमाम समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा। टनकपुर वार्ड संख्या पांच के 100 परिवारों ने रणजीत अधिकारी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री धामी को ज्ञापन सौंपकर उनके घरों के ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन को हटाने की मांग की है। इधर, व्यापार मंडल के पूर्व महामंत्री तरुण ठाकुर ने भूमि लीज की समस्याओं के समाधान एवं लीज धारकों को भूमिधरी का अधिकार देने की मांग की। होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कोरोना महामारी के दौरान बंद पड़े होटल, रेस्टोरेंट, मैरिज हाल, रिसार्ट व्यवसायियों के बिजली बिल एवं हाऊस टैक्स माफ करने की मांग की। होटल व्यवसायी महेंद्र ठाकुर ने स्व. ठाकुर कमला सिंह मार्ग के निर्माण, खटीमा क्षेत्र में तहसील व जिला पंचायत तहसील की भूमि को फ्री होल्ड करने एवं बिल माफ करने की मांग की।


जाति प्रमाणपत्र से पूर्वी पाकिस्तानी (पूर्वी बांग्लादेशी) शब्द हटाए जाने का कैबिनेट में प्रस्ताव पास होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आभार रैली निकाली। इस मांग के सिलसिले में सितारगंज विधायक सौरभ बहुगुणा के नेतृत्व में करीब दो सप्ताह पूर्व प्रतिनिधिमंडल देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी मिला था। मंगलवार को पूर्वी पाकिस्तान शब्द हटाने का कैबिनेट में प्रस्ताव पास होने के बाद भाजपाइयों ने नगर में रैली निकालकर सीएम का आभार जताया। वहां पर संजय बाछाड़, गोविंद तालुकदार, रवि मजूमदार, सुबल विश्वास, पंकज बसु, अशोक माली, रवींद्र विश्वास, मनोज मंडल आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें