खटीमा में झनकईया मेला का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी ने शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरकाशी रवाना होने के कारण मेले में नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी ने झनकईया मेले का भ्रमण किया और सभी को गंगा स्नान की बधाई दी।
बता दें कि, झनकईया मेले को लेकर यूपी समेत स्थानीय दुकानदारों ने रविवार को अपनी-अपनी दुकान तैयार कीं। मेला परिसर में दिनभर सफाई के अलावा अन्य गतिविधियां जारी रहीं। मेले को लेकर स्थानीय लोगों में काफी उत्सुकता है। मेले में नेपाल से भी भारी संख्या में लोग पहुंचेंगे।