फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल जीवन मिशन में तैयार हो चुकी हैं 107 डीपीआर, साढ़े 18 हजार हो चुके कनेक्शन

विज्ञापन
रुद्रपुर कलक्ट्रेट में सीएम की वीसी में मौजूद डीएम रंजना राजगुरु व अन्य अधिकारी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से जल जीवन मिशन के तहत सभी डीएम, जल संस्थान और जल निगम के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। डीएम रंजना राजगुरु ने अवगत कराया कि मिशन के तहत जिले में अभी तक 18,426 कनेक्शन किए जा चुके हैं। अधिकांश क्षेत्रों में पूर्व से कोई पाइप लाइन नहीं बिछाई गई है। इस वजह से कार्य में थोड़ा समय लग रहा है। जिले में अभी तक 107 डीपीआर तैयार करने के साथ ही 125 निविदा की जा चुकी हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सीएम ने जल संस्थान और जल निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पाइप लाइन बिछाते समय इस बार का विशेष ध्यान रखें कि खुले में पाइप न रखे जाएं। डीएम को निर्देश दिए कि कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता पर विशेष ध्यान दिया जाए। वहां पर सीडीओ हिमांशु खुराना, परियोजना निदेशक डीआरडीएम हिमांशु जोशी, जल निगम के इंजीनियर एके कटारिया, पीएन चौधरी, बीके बंसल, जल संस्थान के इंजीनियर तरूण शर्मा, जेपी यादव, एई अशोक स्वरूप आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें