काशीपुर में पूर्व पुलिस उपाधीक्षक को सम्मानित करते पदाधिकारी।
- फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। जिला एथलेटिक्स संघ, जिला वेटलिफ्टिंग संघ, जिला बास्केटबॉल संघ ने पुलिस सेवा पदक से सम्मानित सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक/ पूर्व राष्ट्रीय एथलीट डीपी जुयाल को स्मृति चिह्न और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान विभिन्न खेलों और खेल नीति पर प्रकाश भी डाला गया। वहां पूर्व कोतवाल विजय चौधरी, अंतर्राष्ट्रीय वेटलिफ्टर राजीव चौधरी, जेपी यादव, हरीश त्रिपाठी, सुरेंद्र पाल, चंदन सिंह नेगी, अनिल सारस्वत, सरफराज चौधरी, मोहम्मद रफी, अरविंद वर्मा आदि थे।