फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई संस्थान में मारपीट का एक आरोपी गिरफ्तार

Sun, 23 Aug 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/जसपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आईटीआई संस्थान में लाठी, सरियों से तीन छात्रों की पिटाई करने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर एक छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। उधर संस्थान के छात्रों ने कक्षाओं का बहिष्कार कर संस्थान के गेट पर धरना, प्रदर्शन कर आरोपियों पर हत्या के प्रयास की धाराएं लगाने और अन्य आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की एसडीएम और एसएसआई द्वारा दो दिन के अंदर गिरफ्तारी करने के आश्वासन पर छात्रों ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन

ग्राम किशनपुर निवासी धर्म सिंह ने कहा कि उसका पुत्र रामकिशोर आईटीआई संस्थान महुवाडाबरा में फिटर ट्रेड का द्वितीय वर्ष का छात्र है। इसी संस्थान का छात्र रिजवान निवासी महुवाडाबरा उसके पुत्र से रंजिश रखता है। शुक्रवार को रिजवान, इमरान, दानिश और जलालुद्दीन आदि ने उसे पकड़कर डंडों और लोहे की सरियों से पिटाई की। उसको बचाने आए छात्र रणवीर, अंकुश की भी पिटाई की गई। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर रिजवान को गिरफ्तार कर लिया। उधर आईटीआई संस्थान के छात्रों ने संस्थान के गेट पर धरना, प्रदर्शन शुरू कर दिया। आक्रोशित छात्रों ने हत्या के प्रयास की धाराओं में मुकदमा तरमीम करने, नामजद आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन कक्षाओं का बहिष्कार करने और संस्थान में तालाबंदी करने की चेतावनी दी। उधर धरना-प्रदर्शन की सूचना मिलने पर एसडीएम एचएस मर्तोलिया, एसएसआई सुरेश चंद्र जोशी भारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए और आक्रोशित छात्रों से बात की। उनकी मांगों पर न्यायोचित कार्रवाई करने, आरोपियों को दो दिन में गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया तब छात्रों ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें