फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में गर्भवती की मौत, परिजनों ने काटा हंगामा

Sun, 23 Aug 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जिला अस्पताल में गर्भवती की मौत हो गई। इससे भड़के तीमारदारों ने जिला अस्पताल में जमकर हंगामा काटा। आरोप है कि महिला की मौत के बाद महिला डॉक्टर और नर्स भी फरार हो गए।
ट्रांजिट कैंप निवासी अनीमा (26) पत्नी सुदाम सरकार गर्भवती थी।
शनिवार को उसकी डिलीवरी का दिन तय था। इसलिए सुबह ही परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा लिया था। परिजनों के मुताबिक सायं साढ़े पांच बजे तक वह ठीक थी। करीब छह बजे नर्स ने उसे इंजेक्शन लगाया। जिससे उसका शरीर ठंडा पड़ गया। इसकी जानकारी जब महिला डॉक्टर और नर्स को दी गई तो उन्होंने बताया कि अनीमा की हालत गंभीर है। उसे हल्द्वानी रेफर करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि डॉक्टर ने रेफर के कागजात बनाकर एंबुलेंस भी बुलवा ली, लेकिन जब परिजनों ने अनीमा को गौर से देखा तो वह मरी हुई मिली। इससे भड़के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा काटना शुरू कर दिया। साथ ही आरोपी डॉक्टर और नर्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर जिला अस्पताल के प्रबंधन भी पहुंच गया और तीमारदारों को समझाबुझाकर मामला शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। बताया जा रहा है कि मामला बिगड़ता देख महिला वार्ड में तैनात डॉक्टर और नर्स भी मौके से खिसक लिए। इधर सूचना पर विधायक राजकुमार ठुकराल भी पहुंच गए और परिजनों से जानकारी ली। इस संबंध में जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. हरीश लाल ने हार्ट अटैक से गर्भवती की मौत होने की संभावना जताई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें