फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर के बेटे सिकंदर का मुक्तिधाम हुआ अंतिम संस्कार

विज्ञापन
खटीमा में सिकंदर कलेर को श्रद्घांजलि अर्पित करते लोग। - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
खटीमा। आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर के बेटे की संदिग्ध हालत में हुई मौत के पीछे राजनीतिक षड़यंत्र की आशंका से इनकार नहीं किया जा रहा है। आप नेता कलेर ने भी बताया कि उनका बेटा सिकंदर बेहद शरीफ था और किसी तरह का नशा भी नहीं करता था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। आप नेता कलेर ने भी माना कि उनके साथ बड़ा षड़यंत्र हुआ है।
विज्ञापन

यूपी से लगी सीमा दाह फार्म निवासी कलेर स्थानीय निवासी थे। उनका कारोबार बाहरी राज्यों में भी है। भीमताल, नैनीताल में होटल व्यवसाय के अलावा कुमाऊं में गैस का कारोबार होल सेलर का काम चलता था। आप नेता के सारे कारोबार का लेनदेन सिकंदर ही करता था। कलेर ने कहा कि सिकंदर को होटल से ले जाना और देर रात छोड़ना, नशा पान नहीं करने पर भी उल्टी करना स्वयं अपने ऊपर उल्टी करना समझ से परे हैं और निश्चित ही किसी गहरी साजिश की ओर इशारा करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि मेरा बेटा गहरी राजनीतिक साजिश का शिकार हुआ है। इस घटना के बाद कलेर की बढ़ती लोकप्रियता की कमर ही टूट जाए ऐसा प्रयास प्रतीत होता है। आप नेता के पुत्र सिकंदर की संदिग्ध हालत में हुई मौत से दाह ढाकी ग्रामीण क्षेत्र में भी मातम पसरा है।
अनसुलझे सवाल
- परिजनों का कहना सिकंदर नशा नहीं करता था।
- सुबह से उसका फोन उठ नहीं रहा था।
- आखिर होटल में रुकने के बाद अचानक रात 11 बजे दोस्त के साथ क्यों गया
- दोस्त उसे रात दो बजे होटल के गेट पर क्यों छोड़ गया, जबकि वह चलने की स्थिति में नहीं था
- सुबह उसके दोस्तों ने होटल आकर उसकी पड़ताल क्यों नहीं की
सिकंदर के अंतिम संस्कार में उमड़ा हुजूम
खटीमा। आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर के बेटे सिकंदर कलेर का अंतिम संस्कार मुक्तिधाम में किया गया। सिकंदर को अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ता और आम जनता मौजूद रही। इकलौते बेटे की अंतिम यात्रा में शामिल कलेर परिवार की आंखों से गिरते आंसू से हर कोई दुखी था। मालूम हो कि एसएस कलेर के बेटे सिकंदर कलेर (24) का शव संदिग्ध हालात में देहरादून के एक होटल के कमरे में मिला था।
विज्ञापन

सिकंदर कलेर व्यवसाय के सिलसिले में देहरादून गए थे और वहां एक होटल में रुके थे। बृहस्पतिवार को दिन में कई बार परिजनों ने फोन किया लेकिन उनका फोन नहीं उठा तो देहरादून में मौजूद परिचितों से सिकंदर का पता लगाने के लिए कहा गया। परिचितों ने छानबीन शुरू की तो सिकंदर का एक होटल के कमरे में शव बरामद हुआ। इस मनहूस खबर की सूचना मिलते ही परिजन देहरादून रवाना हो गए थे। सिकंदर एसएस कलेर का इकलौता पुत्र था। देहरादून पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजन देर रात शव लेकर अल्केमिस्ट रोड स्थित आवास पहुंचे। सिकंदर का शव घर पहुंचने की जानकारी मिलने पर कलेर के आवास पर सांत्वना देने वालों का तांता लग गया। शुक्रवार को सिकंदर का अंतिम संस्कार नगर के टनकपुर रोड स्थित मुक्तिधाम में किया गया। अंतिम संस्कार में आप प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया, अजय कोटियाल, राजीव चौधरी, हरीश आर्या, दीपक बाली, प्रवीण कुमार, अमित जोशी, शिशुपाल सिंह रावत, राजाराम गौतम, दिनेश चौधरी, अनुज अग्रवाल, रवीश भटनागर, राजू जुनेजा, प्रेम मलिक, मनोज वाधवा, कांग्रेस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भुवन कापड़ी, रमेश राणा, उदय प्रताप सिंह, अमन अरोरा, सुनील कंडवाल, दयालू गुरु, कैलाश पांडेय, गणेश जोशी, सुनील ग्रोवर, रामस्वरुप, शंकर गोस्वामी, गिरीश जोशी, राजीव सहगल, विनोद मलिक समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें