रुद्रपुर। डीेएम नितिन सिंह भदौरिया ने गरीब लोगों के साथ ही मजदूरों के स्कूल न जाने वाले बच्चों को स्कूल नामांकन कराने के निर्देश दिए हैं। या क्षेत्र में अस्थायी शिक्षण केंद्र में पढ़ाने को कहा है। उन्होंने सभी विद्यालयों के एक-एक शिक्षक को कंप्यूटर का बेसिक प्रशिक्षण दिलाने के भी निर्देश दिए।
जिला सभागार में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) की कार्यक्रम सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए बुधवार को डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने प्रशिक्षण सामग्री को रोचक बनाने के निर्देश दिए। सीईओ केएस रावत ने बताया कि डायट के प्रशिक्षित 16 अनुदेशक बटरफ्लाई योजना के तहत अस्थायी शिक्षण केंद्रों में बच्चों को पढ़ा रहे हैं। वहां पर डायट प्राचार्य डॉ. अजन्ता बिष्ट, सीडीओ मनीष कुमार, डीईओ हरेंद्र मिश्रा, खंड शिक्षाधिकारी भानू प्रताप कुशवाहा, धीरेंद्र कुमार साहू, सीताराम कछारी, सतेंद्र सिंह, मयंक रतूड़ी आदि मौजूद थे।
..