फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाचारी शैँक्षिक गतिविधियों के लिए ज्योति को इनोवेटिव टीचर्स अवार्ड

विज्ञापन
काशीपुर में अवार्ड के साथ शिक्षिका ज्योति राणा। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। कोविड-19 के दौरान नवाचार के माध्यम से शैक्षिक गतिविधियां जारी रखने के लिए काशीपुर की शिक्षिका ज्योति राणा को इनोवेटिव टीचर्स अवार्ड से नवाजा गया है। कोवडि-19 के चलते पूरे देश में शैक्षिक गतिविधियां प्रभावित हुई थीं। आपदा को अवसर में बदलने के लिए कुछ ऊर्जावान शिक्षकों ने नवाचारी ‘गतिविधियां समूह’ गठित किया। उन्होंने अपने को सुरक्षित रखते हुए घर घर जाकर बच्चों को शैक्षिक गतिविधियों से जोड़े रखने का काम सफलता पूर्वक किया।
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ निवासी संजीव सूर्यवंशी ने सोशल मीडिया नवाचार करते हुए पूरे भारत के सरकारी शिक्षकों का नवाचार का प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया। शिक्षकों ने ने बेबीनार के माध्यम से अपने नवाचारी विचार, मॉडल एवं विभिन्न गतिविधियों को आपस में साझा किया। इस कार्य के लिए पूरे देश में 158 शिक्षकों को राष्ट्रीय शैक्षिक नवाचारी सम्मान से नवाजा गया। उत्तराखंड में नौ शिक्षक इस सूूची में शामिल है। काशीपुर की शिक्षिका ज्योति राणा ने भी अपनी नवाचारी गतिविधियों से बच्चों को लाभान्वित किया। उन्होंने समूह की ओर से 16, 17 व 19 अक्तूबर को आयोजित ‘राष्ट्रीय शैक्षिक वेबीनार’ में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें