शक्तिफार्म के ग्राम देवनगर की एक महिला ने तलाक के बाद धोखे से पति की संपत्ति में खुद को वारिस बना लिया। पति की बहन की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
शक्तिफार्म के ग्राम देवनगर की एक महिला ने तलाक के बाद धोखे से पति की संपत्ति में खुद को वारिस बना लिया। पति की बहन की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। ग्राम सुरेंद्रनगर निवासी सुलता सरकार ने पुलिस को बताया कि उनके भाई सुमंगल वाइन और कमला वाइन का 2018 में तलाक हो चुका है। तलाक के शर्त अनुसार बच्चों की देखभाल की जिम्मेदारी उनकी मां को दी गई। साथ में 8790 वर्ग फुट का प्लाट भी दिया गया, जिसे उन्होंने बेच दिया।
विज्ञापन
सुलता ने बताया तलाक के बाद उनके भाई सुमंगल और माता-पिता उन्हीं के साथ रहते थे। सुमंगल की 2020 में मृत्यु हो गई। उनके तीन बच्चे थे। बड़ा बेटा विशाल वाइन जेल में बंद है। दूसरा बेटा राजीव घर में है, जबकि बेटी प्रिया वाइन ने किन्ही कारणों से आत्महत्या कर ली थी। बताया कि जब उसने अपने निजी काम के चलते पटवारी से मुलाकात की तो उसे पता चला कि उसके भाई सुमंगल की खतौनी में वारिस के तौर पर विशाल, राजीव, कमला का नाम दर्ज है।
सुलता ने शिकायत पुलिस से की। पुलिस द्वारा ठोस कार्यवाही न किए जाने के चलते वह न्यायालय के शरण में पहुंची और केस दर्ज किए जाने की गुहार लगाई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।