फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CRIME: तलाक...फिर धोखे से पति की संपत्ति में बनी वारिस, परिजन बोले- इस शर्त पर पहले ही ले लिया था प्लाट

Mon, 10 Jun 2024 02:22 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

शक्तिफार्म के ग्राम देवनगर की एक महिला ने तलाक के बाद धोखे से पति की संपत्ति में खुद को वारिस बना लिया। पति की बहन की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शक्तिफार्म के ग्राम देवनगर की एक महिला ने तलाक के बाद धोखे से पति की संपत्ति में खुद को वारिस बना लिया। पति की बहन की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। ग्राम सुरेंद्रनगर निवासी सुलता सरकार ने पुलिस को बताया कि उनके भाई सुमंगल वाइन और कमला वाइन का 2018 में तलाक हो चुका है। तलाक के शर्त अनुसार बच्चों की देखभाल की जिम्मेदारी उनकी मां को दी गई। साथ में 8790 वर्ग फुट का प्लाट भी दिया गया, जिसे उन्होंने बेच दिया।

विज्ञापन


सुलता ने बताया तलाक के बाद उनके भाई सुमंगल और माता-पिता उन्हीं के साथ रहते थे। सुमंगल की 2020 में मृत्यु हो गई। उनके तीन बच्चे थे। बड़ा बेटा विशाल वाइन जेल में बंद है। दूसरा बेटा राजीव घर में है, जबकि बेटी प्रिया वाइन ने किन्ही कारणों से आत्महत्या कर ली थी। बताया कि जब उसने अपने निजी काम के चलते पटवारी से मुलाकात की तो उसे पता चला कि उसके भाई सुमंगल की खतौनी में वारिस के तौर पर विशाल, राजीव, कमला का नाम दर्ज है।

ये पढ़ें- Pantnagar: कमरा नंबर-202...दोपहर 12 बजे अचानक लापता हो गया छात्र, 60 घंटे बाद भी सुराग नहीं; जानें पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


सुलता ने शिकायत पुलिस से की। पुलिस द्वारा ठोस कार्यवाही न किए जाने के चलते वह न्यायालय के शरण में पहुंची और केस दर्ज किए जाने की गुहार लगाई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें