फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निमोनिया का संक्रमण बढ़ा, बच्चों का रखें ख्याल

विज्ञापन
रुद्रपुर जिला अस्पताल में बच्चे की स्वास्थ्य जांच करते बाल रोग विशेषज्ञ। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
ठंडक बढ़ने के साथ ही न्यूमोनिया का संक्रमण भी बढ़ने लगा है। खासकर बच्चों में इसके लक्षण अधिक मिल रहे हैं। डॉक्टरों ने बच्चों को ठंड से बचाने की सलाह दी है।
विज्ञापन

शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में न्यूमोनिया के मरीजों की संख्या काफी रहे। अपने नवजात बच्चों को लेकर भी लोग इलाज के लिए पहुंचे। न्यूमोनिया के सामान्य लक्षणों में तेज बुखार आना, खांसी और जुकाम बढ़ना, सांस लेते समय पसलियों में दिक्कत होना व तेेजी से सांस लेना आदि हैं।
जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पारस अग्रवाल ने कहा कि ठंड की शुरुआत के साथ मौसम में बदलाव आने से लोगों में न्यूमोनिया की शिकायत भी बढ़ रही है। वर्तमान में बदलते मौसम में बच्चों का न्यूमोनिया से बचाव बेहद जरूरी है। पिछले एक सप्ताह से जिला अस्पताल में हर रोज औसतन 15 बच्चों में निमोनिया की शिकायत मिल रही है। डॉ. पारस ने कहा कि बदलते मौसम में अपने बच्चों को ठंड से बचाने में किसी प्रकार की लापरवाही न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

निमोनिया से बचाव
>> बच्चों को सर्दियों में ऊनी कपड़े पहनाएं व जमीन पर नंगे पांव न चलने दें।
>> भोजन पकाने और खिलाने से पहले साबुन से हाथ धोएं।
>> पीने के पानी का ढककर रखें।
>> बच्चों को जन्म के छह सप्ताह, 14 सप्ताह व नौ माह के बाद टीकाकरण किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें