शरद ऋतु में पड़ने वाला कोहरा और उससे उत्पन्न कम दृश्यता विमानों के उड़ान भरने और उतरने में बाधक बन जाती है। इसके चलते अधिकतर उड़ानें रद्द करने की नौबत आती है। इससे हवाई यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन
इस समस्या से निजात पाने के लिए इंडिगो प्रबंधन ने दिल्ली से पंतनगर के बीच दो उड़ानों सहित जयपुर से पंतनगर के बीच एकमात्र उड़ान के समय में 29 अक्तूबर से आंशिक फेरबदल किया है।
शेड्यूल में हुआ बदलाव
6ई-7156 : नई दिल्ली से 10:50 बजे उड़ान भरेगी, 11:50 बजे पंतनगर पहुंचेगी
6ई-7324 : नई दिल्ली से 13:35 बजे उड़ान भरेगी, 14:35 बजे पंतनगर पहुंचेगी
6ई-7157 : पंतनगर से 15:30 बजे उड़ान भरेगी, 16:15 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी
6ई-7325 : पंतनगर से 12:10 बजे उड़ान भरेगी, 13:05 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी
6ई-7027 : पंतनगर से 14:55 बजे उड़ान भरेगी, 16:40 बजे जयपुर पहुंचेगी
6ई-7482 : जयपुर से 13:45 बजे उड़ान भरेगी, 14:40 बजे पंतनगर पहुंचेगी