फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: भारत-न्यूजीलैंड डेयरी अनुसंधान को देंगे नई दिशा

Sat, 01 Mar 2025 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर। न्यूजीलैंड सरकार के डेयरी सहयोग कार्यक्रम के तहत भारतीय डेयरी उद्योग में उन्नति और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए शुक्रवार को विशिष्ट प्रतिनिधिमंडल ने भारत का दौरा किया। न्यूजीलैंड के प्रो. गैरी उडी (मिनिस्ट्री फॉर प्राइमरी इंडस्ट्री मैसी विवि) और प्रो. निकोलस लोपेज-विलालोबोस (स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर एंड एनवायरमेंट मैसी विवि) सहित अन्य विशेषज्ञों ने भारत में विभिन्न डेयरी अनुसंधान और विकास गतिविधियों के कार्यक्रमों में शिरकत की।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जीबी पंत कृषि और प्रौद्योगिक विवि के डीन वेटरिनरी डॉ. एएच अहमद के निर्देशन में प्रतिनिधिमंडल ने पंतनगर के ग्रोथ ओरिएंटेड डेयरी फार्म का भ्रमण किया। यहां उन्होंने उन्नत डेयरी प्रबंधन तकनीकों का निरीक्षण किया। इसके बाद कुलसचिव और कार्यवाहक कुलपति डाॅ. दीपा विनय की अध्यक्षता में कुलपति कार्यालय में आयोजित बैठक में शमिल हुए। इसमें न्यूजीलैंड और भारतीय डेयरी उद्योग में आनुवंशिक सुधार, सतत कृषि पद्धतियों और ग्रीनहाउस गैसों में कमी लाने से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही पंतनगर विवि और मैसी विवि न्यूजीलैंड के बीच छात्र विनिमय, अनुसंधान और संकाय विनिमय कार्यक्रमों को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया गया। संचालन डॉ. एचजे शिवप्रसाद ने किया। इस दौरान डॉ. अनीता, डॉ. स्नेहा दोहरे, डॉ. सीमा अग्रवाल, डॉ. मनीष चौधरी, डॉ. शिवानी चौहान, डॉ. आशुतोष जोशी और डॉ. उदय शंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें