फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur: पहले प्रेम विवाह रचाया...अब मायके गई तो लौटी नहीं, युवक ने SSP को पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार

Mon, 29 Jul 2024 08:09 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

रुद्रपुर में प्रेम विवाह रचाने के बाद परिजनों के बुलावे पर घर गई पत्नी नहीं लौटी। पति ने एसएसपी को पत्र देकर गुहार लगाई है। उसने ससुरालियों पर पत्नी पर तलाक के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
crime - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर में प्रेम विवाह रचाने के बाद परिजनों के बुलावे पर घर गई पत्नी नहीं लौटी। पति ने एसएसपी को पत्र देकर गुहार लगाई है। उसने ससुरालियों पर पत्नी पर तलाक के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है।

शहर के सिंह काॅलोनी निवासी अंकुर ने एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी को दिए पत्र में बताया है कि उसने रामपुर जिले के स्वार क्षेत्र की युवती से 25 अक्तूबर 2023 को प्रेम विवाह किया था। बताया कि तीन जुलाई को पत्नी की मां व भाइयों का फोन आया कि उनका एक्सीडेंट हो गया था। हालचाल लेने आ जाएं। इस पर पत्नी उनसे मिलने के लिए मायके चली गई।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Morning News: उत्तराखंड में 25 साल की लड़की ने चुनी इतनी खौफनाक मौत, कांप जाएगी रूह; पढ़िए कुमाऊं की खबरें

कहा कि सप्ताह भर तक तो पत्नी से फोन पर बात हुई। उसके बाद से बात नहीं कर रही है। आरोप लगाया कि पत्नी से मिलने की कोशिश करने पर उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। पत्नी को डरा-धमकाकर उस पर तलाक के लिए दबाव बनाया जा रहा है। इससे वह मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान है। 21 जुलाई को बिलासपुर क्षेत्र से एक व्यक्ति उनके घर आया और उसकी गैर मौजूदगी में परिजनों के साथ हाथापाई कर जान से मारने की धमकी दी। इससे परिवार काफी भयभीत है और उनकी जान का खतरा बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें