फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार बेटियां होने पर पति ने रचाया दूसरा निकाह, सौतन के उकसावे पर पत्नी को दे दिया तलाक

Thu, 18 Jun 2020 12:22 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
विज्ञापन
तीन तलाक
विज्ञापन

चार बेटियों को जन्म देने पर पति ने दूसरा निकाह कर लिया। सौतन के साथ एक ही कमरे में रहने से इनकार करने पर उसके साथ मारपीट की और एक साथ तीन तलाक़ बोलकर घर से निकाल दिया।

विज्ञापन


मोहल्ला अल्ली खां निवासी राशिदा ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 09 वर्ष पूर्व उसकी शादी जाकिर हुसैन के साथ हुई थी। शादी के बाद उसकी चार बेटियां हुईं। बेटे की चाहत में पति व ससुराली उसे प्रताड़ित करने लगे और दहेज के लिए ताने देने लगे।

करीब डेढ़ वर्ष पूर्व पति ने चोरी छिपे पड़ोस में रहने वाली शगुफ्ता से निक़ाह कर लिया। इस बात का खुलासा होने पर पति ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया और शगुफ्ता को लेकर किराये के मकान में रहने लगा।
विज्ञापन


परिजनों व मोहल्ले के लोगों के समझाने पर पति ने उसे भी शगुफ्ता के साथ किराये के मकान में रख लिया। वह उस पर सौतन के साथ एक ही कमरे में रहने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर दोनों ने उसे बेरहमी से पीटा।

आरोप है कि सौतन के उकसावे में 17 जून को पति ने उसके साथ मारपीट की और तीन बार तलाक़ बोलकर उसे घर से निकाल दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने जाकिर व शगुफ्ता के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज कर किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें