रुद्रपुर रोडवेज स्टेशन पर भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारी।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। रोडवेज से बर्खास्त किए गए चालक और परिचालक पांचवें दिन भी भूख हड़ताल पर रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि परिवहन निगम के अधिकारी कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं।
मंगलवार को भूख हड़ताल पर बैठे चालक दारा सिंह और परिचालक रूप सिंह की स्वास्थ्य जांच की। दारा सिंह और रूप ने बताया कि वह ढाई दशक से परिवहन निगम में ड्यूटी कर रहे हैं। उनका निवास स्थान रुद्रपुर बस अड्डे से कुछ ही दूरी पर दरिया नगर में है। परिवहन निगम की ओर से कर्मचारियों समेत 11 परिवारों की जमीन को अपना बताकर 11 महीने पहले नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। बताया कि वह वर्ष 2004 से नगर निगम को गृह कर जमा कर रहे हैं। बताया कि उच्च न्यायालय में दायर याचिका के फैसले में भी परिवहन निगम को जमीन का मालिक नहीं माना गया है। बताया कि इसके बाद भी कर्मचारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। बताया कि नौकरी से बर्खास्त होने के बाद रोजगार नहीं होने पर परिवार में आर्थिक स्थिति का संकट आ गया है। एआरएम राकेश कुमार ने बताया कि विभाग की ओर से कर्मचारियों के ऊपर कार्यवाही की गई है। डॉ. गौरव अग्रवाल ने बताया कि भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच की गई है। दोनों कर्मचारियों को फिलहाल कोई दिक्कत नहीं है।