फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा बीनने वाले बच्चों के लिए काशीपुर में खुलेगा पहला छात्रावास

विज्ञापन
रमेश चंद्र आर्या, मुख्य शिक्षा अधिकारी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। कूड़ा बीनने वाले, अनाथ और गरीब बच्चों के लिए जिले में अनूठी पहल की गई है। ऐसे बच्चों के लिए काशीपुर में नेताजी सुभाष छात्रावास खोला जा रहा है। इस छात्रावास में रहने वाले बच्चों को नजदीकी राजकीय स्कूल में प्रवेश दिलवाया जाएगा। छात्रावास निर्माण और अन्य खर्चों के लिए दो करोड़ 85 लाख 82 हजार रुपये जारी हो चुके हैं। अभी भवन निर्माण के लिए जमीन नहीं मिलने के कारण पहले साल यह छात्रावास किराये पर चलेगा।
विज्ञापन

ट्रंचिंग ग्राउंड, रोडवेज स्टेशनों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा बीनने और भीख मांगने वाले बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए शासन, प्रशासन और शिक्षा विभाग लगातार प्रयासरत है। इन बच्चों के जीवन में ज्ञान का उजाला भरने के लिए इन्हें स्कूल में प्रवेश दिलवाकर बेहतर नागरिक बनाने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए समग्र शिक्षा के तहत काशीपुर में नेताजी सुभाष छात्रावास खुलने जा रहा है। छात्रावास निर्माण के लिए जमीन मिलने तक यह छात्रावास एक निजी संस्था के भवन में चलेगा। अभी इस छात्रावास में 50 बालकों के रहने की व्यवस्था की गई है।
दिसंबर से छात्रावास में रहने वाले बच्चों का नजदीकी राजकीय स्कूल में एडमिशन करवाया जाएगा। छात्रावास में रहने वाले बच्चों की शिक्षा, भोजन आदि का खर्चा सरकार वहन करेगी। इसके लिए दो करोड़, 85 लाख 82 हजार रुपये जारी हो गए हैं। इसमें से छात्रावास को एक साल तक का 38 लाख, 52 हजार रुपये का बजट उपलब्ध करा दिया गया है, जबकि शेष दो करोड़ 47 लाख 30 हजार रुपये की धनराशि से छात्रावास का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

कूड़ा बीनने वाले, अनाथ और गरीब बच्चों के लिए काशीपुर में छात्रावास खोला जा रहा है। इसमें अभी 50 छात्रों के रहने की व्यवस्था की जा रही है। किराये के भवन में एक सप्ताह के भीतर यह छात्रावास शुरू होने की संभावना है। इन बच्चों को छात्रावास के नजदीकी स्कूल में प्रवेश दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

-रमेश चंद्र आर्या, मुख्य शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें