फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: तराई में होली बैठकों की धूम, गीतों पर थिरके लोग

Sun, 24 Mar 2024 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। होली के दिन दिल खिल जाते हैं, रंगों में रंग मिल जाते हैं... आई होली आई... सहित कई होली गीत इन दिनों तराई की वादियों में गूंज रहे हैं। कहीं अबीर-गुलाल उड़ रहा है तो कहीं फूलों की होली खेली जा रही है। हर कोई गिले-शिकवे भूलकर एक-दूजे को होली की बधाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

गंगापुर रोड स्थित शैल भवन प्रांगण में महिलाओं और पुरुषों ने सामूहिक रूप से होली गायन किया। इस दौरान शैल परिषद के पूर्व कोषाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि भी दी गई। वहां दिवाकर पांडेय, गोपाल पटवाल, डीके दनाई, विनीता पांडे, अमिता उप्रेती आदि थे।
महिला एवं सामाजिक जागरूकता कल्याण समिति ने जगतपुरा स्थित कार्यालय पर होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया। श्वेता और कुंती ने राधा-कृष्ण के वेश में नृत्य किया। समिति की अध्यक्ष डॉ. उषा नरेंद्र जैन सभी को होली की टोपी पहनाकर शुभकामनाएं दी। वहां पुष्पा पानू, राधा सुभाष, ममता, सीता देवी, कविता रावत मौजूद रहे।
विज्ञापन

भारत विकास परिषद की ओर से एक होटल में हुए होली मिलन समारोह में राजस्थानी गीत एवं राधा कृष्ण की लीला पर नृत्य प्रस्तुति दी गई। वहां भाविप के राष्ट्रीय अध्यक्ष गजेंद्र सिंह संधू, शाखा अध्यक्ष विष्णु कुमार सक्सेना, नरेंद्र अरोरा, दीपक अरोरा, हरनाम सिंह, कुलविन्दर कौर संधू मौजूद रहे। कौशल्या एनक्लेव में श्री हरीश मिश्रा के आवास पर हुई बैठकी होली में हंसी मिश्रा, मालती कांडपाल, नीलम कांडपाल, सुनीता पांडे, सरिता उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

नथुली में उलझे बाल सिपहिया काहे जुल्फे बढ़ाए
किच्छा। कैलाश कांडपाल के आवास पर विविध रागों से सजी कुमाऊं की बैठकी होली का आयोजन हुआ। चक्रवर्ती जोशी ने राग काफी में ऐसी करत वर जोरी श्याम मोरी बइया मरोड़ी..., मनोज पांडे ने राग श्याम कल्याण में पिया हम संग खेलो न होरी..., ललित मोहन पंत ने राज सहाना में कलंक लगे सो लगे मोरी आली पिया के गरवा लगूंगी ..., ज्योलीकोट से आए चंद्रशेखर पांडे ने राज जंगला काफी में राधे कुंवर समझाई रही..., हरीश पंत ने चलती होली ऐसो चटक रंग डारो ..., कैलाश उपाध्याय ने राग काफी में नथुली में उलझे बाल सिपहिया काहे जुल्फे बढ़ाए ... आदि गाकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहां सुरेश जोशी, मुदित जोशी, सुरेश जोशी, भगवती कांडपाल, अरुण शर्मा, मीनाक्षी कांडपाल, गौरी शंकर पांडे, पीतांबर चंदोला आदि थे।

फागुन के दिन चार मोहन गिरधारी
शक्तिफार्म। महिला होल्यारों ने आन सिंह रावत के आवास पर पारंपरिक शास्त्रीय रागों पर आधारित बैठकी होली का गायन किया। इस दौरान उन्होंने फागुन के दिन चार मोहन गिरधारी, अजब होली खेले गजब होली खेले गायन के साथ बैठकी होली का शुभारंभ हुआ। वहां मुकेश रावत, गोदावरी पंत, हंसी त्रिपाठी, मेघा नेगी, हेमा सामंत, अनीता चैहान, पुष्पा नेगी, मीना रावत, आदि थीं।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें