फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: आया रे आया फागुन का त्योहार...

Wed, 20 Mar 2024 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। नगर स्थित श्री बाला जी मंदिर परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान आया रे आया फागुन का त्योहार, बरसाना में कृष्ण संग राधा प्यारी खेल रही होली आदि गायन पर महिला होल्यार थिरकीं। होली मिलन समारोह का शुभारंभ भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष उमा जोशी, मंडल अध्यक्ष पूजा जिंदल ने किया। महिलाओं ने होली गायन के साथ खूब नृत्य किया। महिलाओं ने अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।संचालन चंद्रिका फोगाट ने किया।
विज्ञापन

वहां सविता शर्मा, पूनम पांडे, आभा तिलारा, पुष्पा राजेश, अनमोल शर्मा, बबली जोशी, अनु चोपड़ा, ममता, हेमा, सपना, माधुरी आदि मौजूद रहीं। इधर मुख्य मार्ग स्थित प्राचीन शिव परिसर में पर्वतीय समाज की ओर से रंगभरी एकादशी के अवसर पर सामूहिक रूप से आंवले के पेड़ की परिक्रमा कर अन्नपूर्णा माता, श्री गणेश, बुध ग्रह की पूजन किया गया। वहां रेखा, दीपा, हेमा, नीमा, हेमा मियान, दया रौतेला, पुष्पा कांडपाल, पुष्पा पंत आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें