फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर में चार नए कंटेनमेंट जोन की संस्तुति

विज्ञापन
रुद्रपुर में कंटेनमेंट जोन की संस्तुति करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों की संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को रुद्रपुर में चार नए कंटेनमेंट जोन बनाने की सिफारिश कर रिपोर्ट प्रशासन को भेज दी है। जिले में कुल कंटेनमेंट जोन की संख्या 12 है।
विज्ञापन

ओमेक्स, मेट्रोपॉलिस व सुख सागर कालोनी फुलसुंगा में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यहां चार नए कंटेनमेट जोन की संस्तुति की। पीसीपीएनडीटी के जिला समंवयक प्रदीप महर ने टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कालोनियों के निवासियों से कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर कोरोना गाइडलाइन का अनुपालन करने की अपील की गई। लोगों से मास्क का इस्तेमाल करने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें