फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम एवं सीएमओ ने नागरिक अस्पताल पहुंच कोविड वार्ड का निरीक्षण कर लिया जायजा

विज्ञापन
खटीमा के नागरिक अस्पताल में कोविड वार्ड के निरीक्षण के दौरान डॉक्टरों से जानकारी लेते डीएम युगल ? - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्साधिकारी ने नागरिक अस्पताल पहुंचकर कोविड वार्ड का औचक निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया और चिकित्सकों को जरुरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को डीएम युगल किशोर पंत और सीएमओ सुनीता रतूड़ी चुफाल ने अस्पताल में बनाए गए कोविड वार्ड का निरीक्षण कर तैयारियों को परखा। डीएम ने यूपी व नेपाल सीमा पर हो रही कोविड जांच की जानकारी ली और इसमें बढ़ोतरी के निर्देश दिए। डीएम पंत ने कहा कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए समय रहते तैयारियां पूरी की जाए ताकि कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ने पर उचित इलाज मिल सके।
निरीक्षण के दौरान डीएम पंत ने इमरजेंसी वार्ड में रखी दवाईयों को देख और कोरोना मरीजो के बारे में सीएमएस से जानकारी ली। वहां सीएमएस डॉ. सुषमा नेगी, डॉ. पीके ठाकुर, डॉ. वीपी सिंह, डॉ. अमित बंसल, डॉ. केेसी पंत, डॉ. संदीप मिश्रा, केएस वल्दिया, निर्मला धामी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें