फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री पांडेय ने बांटी उपभोक्ताओं को राशन किट

विज्ञापन
फोटो केलाखेड़ा में राशन किट बांटते कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय। - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
बाजपुर/केलाखेड़ा/खटीमा/जसपुर। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत मनाए जा रहे अन्नोत्सव पर कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय ने केलाखेड़ा के मोहल्ला सरकड़ी स्थित सस्ता गल्ला की उपभोक्ताओं को निशुल्क राशन किटें बांटीं।
विज्ञापन

सोमवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार में जनकल्याण की कई योजनाएं संचालित हैं। लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। सरकार की योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
राशन विक्रेता अजय कालरा ने बताया कि 70 बीपीएल और अंत्योदय कार्ड धारकों को निशुल्क राशन किट बांटीं गईं। मौके पर भाजपा नेता महेंद्र कालरा, अजय शर्मा, ज्ञानचंद गुप्ता, जितेंद्र चांनना, उमा जोशी, हरिओम गुप्ता, अजय कालरा, विजय कुमार, राजकुमार छाबड़ा थे।
विज्ञापन

इधर किसान विरोध की संभावना को देखते हुए पुलिस बल के साथ एसडीएम राकेश चंद तिवारी, प्रशिक्षु सीओ निहारिका सेमवाल, ईओ कुलदीप सिंह मौजूद रहे। इधर बाजपुर रामराज रोड पर अन्नोत्सव कार्यक्रम के दौरान राशन किट बांटी। वहां पालिकाध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते, नगर मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता, भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री उमा जोशी आदि थे।
खटीमा में मंडी चेयरमैन नंदन सिंह खड़ायत ने प्रतापपुर, महामंत्री महिला मोर्चा मोहनी पोखरिया अमाऊं में योजना का शुभारंभ किया। पूर्ति निरीक्षक हयात सिंह बुंगला ने बताया कि विकासखंड में चार कोटेदार दियां-चांदपुर नंदकिशोर, खेतलसंडा खम हरवंश सिंह राणा, अमाऊं मनोज कन्याल तथा प्रतापपुर राजजीत सिंह के यहां सुविधा उपलब्ध है। सफेद और लाल कार्ड के एक यूनिट पर तीन किलो चावल, दो किलो गेहूं दिया जाएगा।
जसपुर में विधायक ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत अन्नोत्सव कार्यक्रम में पात्र गरीबों को गेहूं-चावल के बैग बांटे। मोहल्ला चौहानान में सस्ता गल्ला विक्रेता प्रदीप बंसल की दुकान पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक आदेश चौहान ने लोगों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना की जानकारी दी। इसके पश्चात अन्नोत्सव कार्यक्रम में जरूरतमंद पात्रों, महिलाओं को चावल-गेहूं के बैग बांटे। वहां गजेंद्र चौहान, राहुल गहलोत, हिमांशु नंबरदार, शेर अली, नईम प्रधान, गुरुअमृत सिंह, राजकुमार सिंह, राजेंद्र सिंह, हरपाल सिंह आदि थे।
पात्रों को बांटे दस किलो गेहूं के बैग
काशीपुर। यहां एमपी चौक स्थित सस्ता गल्ला विक्रेता संजय अग्रवाल के डिपो पर वितरण किया गया। मेयर ऊषा चौधरी ने कहा कि गरीबों की आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए मुफ्त राशन का वितरण कराया जा रहा है। इस मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष मोहन बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह चंडोक, आदर्श राशनिंग डीलर्स वेलफियर सोसायटी के अध्यक्ष विनोद सारस्वत, महामंत्री सार्थक अग्रवाल, संयोजक माजिद अली और अशोक नेहरु, संजय अग्रवाल, दीपक सिंधवानी आदि थे। उधर, महुआ खेड़ागंज में महिपाल सिंह के डिपो पर पालिकाध्यक्ष नसीमा बेगम ने और ग्राम धभौरा मुस्तकीम में विहारी सिंह के राशन डिपो पर ब्लाक प्रमुख अर्जुन कश्यप ने खाद्यान्न वितरण कर शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें