फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर में कल 11 परीक्षा केंद्रों पर 4,365 अभ्यर्थी देंगे सहकारिता पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा

Fri, 17 Nov 2023 09:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से रविवार को सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक समूह-ग की सहकारिता पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए 11 परीक्षा केंद्र बने हैं। इनमें 4,365 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। नकलविहीन परीक्षा के लिए जिला प्रशासन ने पांच सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किए हैं।
विज्ञापन

इसकी तैयारी के लिए डीएम उदयराज सिंह ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि आयोग की ओर से निर्धारित समय के अनुरूप ही परीक्षा केंद्र में अभ्यर्थियों का प्रवेश होना चाहिए। निर्धारित समय के बाद कोई भी अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं करेगा। परीक्षा ड्यूटी वाले कर्मचारियों की सूची पुलिस विभाग को अवश्य उपलब्ध कराएं।
इनमें से किसी भी कर्मचारी के पास मोबाइल फोन न हो। वह आईडी कार्ड जरूर लाएं। परीक्षा केंद्रों के आसपास फोटोस्टेट की दुकान खुली न रहे। कहा कि अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लाने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों के बाहर बड़े अक्षरों में नोटिस लगाया जाए। इसमें यह स्पष्ट कराया जाए कि आयोग के निर्देशों का उल्लंघन करने वाले परीक्षार्थियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहां एडीएम जयभारत सिंह, एसपी मनोज कत्याल, ओसी डॉ. अमृता शर्मा, सीईओ आरसी आर्य, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध, जिला प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन, डीएसओ विपिन कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें