फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मिल से 11 लाख रुपये चुराने के आरोप में मुनीम प्रेमिका सहित गिरफ्तार

Fri, 17 Nov 2023 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी के रुपयों से जेवर और मोबाइल खरीदे, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नानकमत्ता। 23 दिन पूर्व राइस मिल से 11 लाख रुपये लेकर फरार फरार मुनीम और उसकी प्रेमिका को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चुराए रुपयों में से 1.48 लाख रुपये, जेवर, दो मोबाइल, चेक बुक आदि बरामद हुए। पुलिस ने आरोपियों का मेडिकल कराकर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
पवन चौहान खेमपुर मार्ग स्थित नगर के वार्ड तीन निवासी रामविलास अग्रवाल की श्रीराम तराई सीड्स में मुनीम का काम करता था। 23 अक्तूबर को पवन ने अपनी प्रेमिका बसंती उर्फ बासू के साथ षड़यंत्र रचकर मिल में किसानों को देने के लिए रखे 11 लाख रुपये लेकर फरार हो गया था। मिल स्वामी के पुत्र जयप्रकाश की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को थानाध्यक्ष देवेंद्र गौरव ने बताया कि पुलिस टीम ने सर्विलांस और मुखबिर की सूचना पर हल्द्वानी छापा मारकर राइस मिल में 11 लाख की चोरी करने वाले ग्राम किशनपुर थाना किच्छा निवासी पवन चौहान और ग्राम गलाती थाना धारचूला जिला पिथौरागढ़ की रहने वाली बसंती उर्फ बासु नगन्याल को दबोच लिया। आरोपियों के पास से 1.48 लाख रुपये, सोने की दो चेन, एक अंगूठी, एक जोड़ी टॉप्स, दो नए मोबाइल, रामविलास की चेक बुक और पैन कार्ड बरामद हुए। टीम में थानाध्यक्ष देवेंद्र गौरव, एसआई लक्ष्मण जोशी, एसआई संजय कुमार, कांस्टेबल प्रवीण कुमार, नवनीत कुमार, महिला कांस्टेबल बबीता आदि थे।


-16एसटीजी01पी:



रंपुरा में बंद मकान से नकदी और जेवर चोरी
रुद्रपुर। रंपुरा वार्ड 23 निवासी किशन लाल की घर पर ही परचून की दुकान है। बुधवार को भैया दूज पर्व मनाने के लिए किशन पत्नी शीला और बच्चों के साथ ससुराल बिलासपुर गए थे। बृहस्पतिवार सुबह घर लौटे तो ताला टूटा होने के साथ ही सारा सामान बिखरा था और कीमती सामान भी गायब था। किशन की सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। किशन ने बताया कि चोर घर में रखे 20 हजार रुपये, सोने का मंगलसूत्र, झुमके, चांदी की पाजेब और अन्य सामान ले गए हैं। पुलिस ने चोरी में लिप्त लोगों को चिह्नित करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
-
चोरी के दो आरोपी सामान समेत गिरफ्तार (मुरादाबाद के लिए)
जसपुर। पुलिस ने चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 70 हजार कीमत के एल्यूमीनियम के गिट्टे, इंवर्टर बैटरी बरामद की है। आरोपियों को जेल भेजा गया है।
नगर निवासी रईस अहमद ने रिपोर्ट में बताया कि सन्यासियोंवाला अमियावाला रोड पर उसके मछली पालन के तालाब के पास कमरे बने हैं। इनसे एल्यूमीनियम के गिट्टे और इंवर्टर बैटरी चोरी हो गए। एसआई जावेद मलिक ने बताया कि 15 नवंबर को मुखबिर की सूचना पर गली पांच, बिजली घर के पास थाना कठघर (मुरादाबाद) से आरोपी इशरार और जावेद को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी गांव बराई थाना हजरत नगर जिला संभल के रहने वाले हैं। इनके पास से चोरी का माल बरामद किया गया। आरोपी शाहने आलम मौके से फरासर हो गया।

अस्पताल के जनरेटर से बैटरी चोरी
बाजपुर। चकरपुर रोड स्थित सकलानी अस्पताल से बुधवार रात जनरेटर की बैटरी लेकर चोर फरार हो गए। खोजबीन करने पर कोई पता नहीं चला। अस्पताल संचालक डॉ. वीके सकलानी ने घटना की कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। संवाद
विज्ञापन

-
गोलगेट से कार चोरी

पंतनगर। नगला बाईपास निवासी संतोष चौहान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार शाम वह पिता और भांजे के साथ गोलगेट श्याम बेकरी से पेटीज लेने गया था। उसने बेकरी के बाहर अपनी कार खड़ी की और पेटीज लेने चला गया। कुछ देर बाद जब वह लौटा तो कार वहां पर नहीं थी। कार उसके बड़े भाई शिव कुमार के नाम से रुद्रपुर एआरटीओ में पंजीकृत है। पंतनगर एसएचओ आरएस डांगी ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर कार की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें