फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी वाहन व एंबुलेंसों की भी होगी जांच

विज्ञापन
काशीपुर पुलिस द्वारा बरामद रूपये। संवाद - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए अब राजकीय वाहनों व एंबुलेंसों की भी जांच की जाएगी। दरअसल, चुनाव के दौरान इन वाहनों का भी दुरुपयोग किया जाता है। इसे देखते हुए डीएम ने रिटर्निंग ऑफीसरों को वाहनों की जांच करने के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी युगल किशोर पंत ने बताया कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को पूरी तरह स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाएगा। चुनाव को देखते हुए जिले में एसएसटी और एफएसटी का गठन किया गया है। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान राजकीय वाहनों एवं एंबुलेंसों का दुरुपयोग न हो, इसलिए जिले के सभी रिटर्निंग ऑफीसरों को राजकीय वाहनों व एंबुलेंस की भी नियमित रूप से जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
सूर्या बॉर्डर पर बरामद हुए साढ़े छह लाख
काशीपुर। कुंडा थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान सूर्या बॉर्डर पर तीन लोगों से साढ़े छह लाख रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस टीम ने एफएसटी को मौके पर बुलाकर पकड़ी गई रकम उसके सुपुर्द कर दी है।
विज्ञापन

कुंडा थानाध्यक्ष प्रदीप नेगी और एसआई पूरण सिंह तोमर सोमवार को पुलिस टीम के साथ सूर्या बॉर्डर पर चेकिंग कर रहे थे। तलाशी के दौरान एक आल्टो कार में साढ़े छह लाख रुपये की नकदी मिली। बरामद नकदी पांच-पांच सौ रुपये की 13 गड्डियों में थी। पुलिस ने कार में मौजूद मोहल्ला इस्लामनगर थाना नूरपुर जिला बिजनौर निवासी नरेंद्र कुमार, छजलैट मुरादाबाद निवासी सन्नी कुमार, इस्लामनगर निवासी सोमपाल सिंह और मदनलाल से बरामद रकम के बारे में पूछताछ की।
नरेंद्र ने बताया कि बरामद रकम उसकी है। वह यह रकम नूरपुर (बिजनौर) की एक बैंक शाखा से निकालकर काशीपुर ला रहा था। उसे यह रकम जमीन के सौदे में देनी थी। पूछताछ में नरेंद्र इस रकम के संबंध में कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। टीम ने चुनाव के मद्देनजर पैसा इधर से उधर करने की आशंका व्यक्त करते हुए रकम एफएसटी की टीम को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें