फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने दीनदयाल कौशल केंद्र को गोद लेने से किया इनकार

विज्ञापन
रुद्रपुर कॉलेज स्थित दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार ने रुद्रपुर डिग्री कॉलेज परिसर में चल रहे दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र को वित्तीय संसाधनों की कमी बताते हुए गोद से लेने से इनकार कर दिया है। इसके बाद कौशल केंद्र को स्ववित्त पोषित मोड चलाने का ही एकमात्र विकल्प बचा है। इधर, रुद्रपुर कॉलेज प्रशासन का कहना है कि कौशल केंद्र में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी।
विज्ञापन

रुद्रपुर डिग्री कॉलेज में वर्ष 2016 में बच्चों को व्यावसायिक शिक्षा देने के उदेश्य से उत्तराखंड का पहला दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र शुरू किया गया था। 12वीं पंचवर्षीय योजना के तहत संचालित इस केंद्र को चलाने के लिए दो वर्ष के लिए यूजीसी की ओर से अनुदान मिला था। दो वर्ष बाद इस केंद्र को अपने संसाधनों से चलाया जाना था, लेकिन बजट की कमी के कारण केंद्र को प्रदेश सरकार से गोद लेने की सिफारिश की गई थी। रुद्रपुर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. केके पांडेय ने बताया कि प्रदेश सरकार ने वित्तीय संसाधनों की कमी बताते हुए दीनदयाल कौशल केंद्र को गोद से इनकार कर दिया है।
इस संबंध में शासन के उप सचिव व उच्च शिक्षा निदेशक ने आदेश जारी कर दिया है। उन्होंने कहा कि अब दीनदयाल कौशल केंद्र का संचालन स्ववित्त पोषित मोड पर किया जाएगा। प्राचार्य ने कहा कि वर्तमान में कॉलेज में पढ़ रहे 133 छात्र-छात्राओं की पढ़ाई किसी प्रकार से प्रभावित नहीं होगी। उन्होंने कहा कि कौशल केंद्र में दो साल से बंद पड़े डीटीपी पाठ्यक्रम के साथ ही नए कोर्स भी शुरू करवाने के प्रयास किए जाएंगे। ज्ञात हो कि केंद्र पर बैंकिंग फाइनेंस सर्विसेज पाठ्यक्रम के लिए छात्र-छात्राओं से करीब चार हजार रुपये सालाना शुल्क लिय जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें