फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur: छह साल की बच्ची को सांप ने काटा, अस्पताल में तोड़ा दम; बारिश के पानी के साथ घर में घुस आया था सर्प

Sat, 14 Sep 2024 01:34 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

रुद्रपुर के जाफरपुर में सांप के काटने से छह साल की मासूम की मौत हो गई। शव का मोर्चरी में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। 
विज्ञापन
छह साल की बच्ची को सांप ने काटा, मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर क्षेत्र के जाफरपुर में सांप के काटने से छह साल की मासूम की मौत हो गई। शव का मोर्चरी में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मूलरूप से बिहार के रहने वाला ललित अपने परिवार के साथ जाफरपुर में रहता है। दो दिन पहले बारिश से घर पर पानी आ गया था और बिजली भी गुल हो गई थी।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: पिथौरागढ़ में अब कार्डियोलॉजिस्ट की नहीं होगी तैनाती, पद हुआ खत्म; मरीजों को हायर सेंटर जाना होगा
विज्ञापन


इस दौरान पानी के साथ सांप भी घर पर घुस गया और उसने ललित की छह साल की बेटी प्रियंका को काट दिया था। इस दौरान लाइट आ गई थी और परिजनों ने बिस्तर के पास सांप को देखा। सांप के काटने पर परिजन प्रियंका को जिला अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें