फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गैंगस्टर ने मूंछों पर दिया ताव, एएसआई निलंबित

Thu, 09 Oct 2025 01:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। पुलिस मुठभेड़ में घायल गैंगस्टर गगन रतनपुरिया का मूंछों पर ताव देता वीडियो वायरल होने की गाज एएसआई पर गिर गई। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने आदर्श कॉलोनी चौकी में तैनात एएसआई पंकज उप्रेती को निलंबित कर दिया है। उसके सस्पेंड होने के बाद महकमे में कई तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन


24 सितंबर को रुद्रपुर कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के नामांकन के दौरान दो गुट आमने-सामने आ गए थे। फायरिंग होने पर कॉलेज के बाहर अराजकता का माहौल बन गया था। इस मामले में पुलिस ने गैंगस्टर गगन रतनपुरिया समेत 15 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया था।

27 सितंबर को पुलिस ने मुठभेड़ में गगन रतनपुरिया को गिरफ्तार कर लिया। उसका पुलिस की निगरानी में एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। कुछ दिन पहले रतनपुरिया का अस्पताल में मूंछों पर ताव देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने इसे निगरानी में तैनात एएसआई पंकज उप्रेती की गंभीर चूक मानते हुए उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें