फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gadarpur News: गदरपुर में पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान, अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Sat, 07 Oct 2023 05:11 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, उधम सिंह नगर

सार

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में महतोष पुलिस चौकी क्षेत्र में भारी मात्रा में अफीम पकड़ी गई है। पुलिस ने तीन किलो अफीम के साथ दो तस्करों को गदरपुर से गिरफ्तार किया हैं।
विज्ञापन
आरोपी पकड़े गए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने शुक्रवार रात गदरपुर क्षेत्र में नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुमाऊं में खपाने के लिए लाई जा रही तीन किलो अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। बरामद अफीम की कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने तस्करों के पास से 21800 रुपये नगद और तस्करी में इस्तेमाल कार भी बरामद की।

विज्ञापन

शनिवार को पुलिस कार्यालय में खुलासा करते हुए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर उत्तराखंड राज्य को वर्ष 2025 तक नशा मुक्त करने का प्रयास किया जा रहा है। शुक्रवार शाम को गदरपुर क्षेत्र में कुछ तस्करों के अफीम बेचने के लिए आने की सूचना मिली थी। एसपी काशीपुर, सीओ बाजपुर और गदरपुर थानाध्यक्ष ने शाम के समय नवाबगंज रोड पर चेकिंग अभियान शुरू किया।

 

इस दौरान कार से सीओ ने सख्ती के चेक किया और उक्त कार में बैठे दो युवकों को नीचे उतारवाकर तलाशी ली। एक ने युवक ने पूछताछ में अपना नाम रतनपुरी, गदरपुर निवासी गुरबाज सिंह सिंह बताया। उसके पास 21500 रुपये और दो एंड्रॉयड मोबाइल मिले। जबकि दूसरे युवक सूरजपुर, गदरपुर निवासी सरबजीत सिंह उर्फ हनी के पास से 300 रुपये नकद बरामद हुए। इसके बाद तलाशी लेने पर कार की डिग्गी से तीन किलो दो ग्राम अफीम बरामद हुई। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 30 लाख रुपये है। कार में एक इलैक्ट्रॉनिक तराजू ओर एक फरसा भी मिला।

 

एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए दोनों तस्करों का संबंध कुमाऊं में नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले बड़े गिरोह होने की आशंका है। इसकी जांच की जा रही है। दोनों अभियुक्तों के विरुद्व एनडीपीएस अधिनियम में केस दर्ज कर लिया है। दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।



साढ़े सात हजार रुपये ईनाम की घोषणा

तस्करों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के लिए एसएसपी ने ढाई हजार रुपये ईनाम की घोषणा की। उन्होंने बताया कि डीआईजी की ओर से टीम के पांच हजार रुपये ईनाम की घोषणा की गई है। 

विज्ञापन


काली कमाई से बनाई मिलकियत होती ध्वस्त

एसएसपी डॉ. मंजनूाथ टीसी ने कहा कि दोनों तस्करों के माध्यम से इनके गिरोह तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। इनका आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि इनकी सम्पत्ति की भी जांच हो रही है। सम्पत्ति चिहि्न्त होने के बाद इनकी तस्करी के धंधे से बनाई गई संपत्ति के विरुद्व ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन

पुलिस टीम

सीओ बाजपुर बीएस भंडारी।
 

गदरपुर थानाध्यक्ष राजेश पांडेय।
सिपाही बलवंत सिंह।

सिपाही नकुल जाटव।
सिपाही गोरखनाथ। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें