फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर कब जागेगा प्रशासन: यूके रोडवेज की लापरवाही का फायदा उठा रहे डग्गा मार, यात्री चुका रहे जेब कटाकर कीमत

Sat, 07 Oct 2023 04:23 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, उधम सिंह नगर

सार

उत्तराखंड में टनकपुर जाने के लिए शाम सात बजे के बाद रुद्रपुर डिपो से बस का संचालन नहीं किया जा रहा है। इस कारण रात में जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डग्गामार वाहन चालक इस मौके का फायदा उठा रहे हैं। 
विज्ञापन
रुद्रपुर डिपो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टनकपुर जाने के लिए शाम सात बजे के बाद रुद्रपुर डिपो से बस का संचालन नहीं किया जा रहा है। इस कारण रात में जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डग्गामार वाहन चालक इस मौके का फायदा उठा रहे हैं। डग्गामार वाहन चालक रोडवेज डिपो की आय में सेंध लगाकर यात्रियों से अधिक किराया वसूल रहे हैं। इसके बावजूद रोडवेज प्रबंधन इस रूट पर रात में बस संचालन नहीं कर सका है।

विज्ञापन


रुद्रपुर डिपो से टनकपुर रूट पर सुबह पांच बजे से लेकर शाम सात बजे तक रोजाना 12 बस का संचालन किया रहा है जबकि इस रूट के यात्री रात 10 बजे तक भी रोडवेज स्टेशन पर आते रहते हैं, लेकिन बस न मिलने के कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है। टनकपुर जाने के लिए यात्रियों को डीटीसी, हरिद्वार डिपो समेत यूपी रोडवेज की बस का घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।

टनकपुर रूट की बस में बनबसा, चकरपुर, खटीमा, झनकट, नानकमत्ता, सितारगंज, बरा आदि क्षेत्रों के लोग भी यात्रा करते हैं लेकिन शाम सात बजे बाद इस रूट पर बसों का संचालन न होने से इन सभी यात्रियों को असुविधा हो रही है। यात्रियों को डग्गामार वाहनों से यात्रा कर मजबूरी में अधिक किराया देना पड़ रहा है।

विज्ञापन

टनकपुर रूट के लिए रुद्रपुर डिपो से 12 बस चल रहीं हैं। इन बसों का संचालन सुबह पांच बजे से लेकर शाम सात बजे तक होता है। शाम सात बजे बाद रुद्रपुर डिपो की कोई भी बस नहीं है लेकिन रात के समय अन्य डिपो की बस इस रूट पर लगातार चलतीं हैं। इनसे यात्रियों को कोई खास असुविधा नहीं होती। -महेंद्र कुमार, सहायक महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो, रुद्रपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें