जसपुर में कृषि उत्पादन मंडी समिति के धान क्रय केंद्र पर कांटे पर तौला जाता धान।
- फोटो : KASHIPUR
जसपुर। एक किसान ने कृषि उत्पादन मंडी समिति के धान क्रय केंद्र के पल्लेदारों पर धान की तौल में हेराफेरी करने का आरोप लगाया है। एसडीएम को पत्र दे कर पल्लेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने उसके धान के कट्टों की तुलाई कराए जाने की मांग की है।
सीपीका गांव निवासी सतनाम सिंह ने कहा कि 26 नवंबर को कृषि उत्पादन मंडी समिति स्थित धान क्रय केंद्र पर अपनी धान की फसल बेचने के लिए बुलाया था। पल्लेदार एक कट्टे में 40 किग्रा धान तोल रहे थे।
शक होने पर तोल बीच में रुकवाकर तुला हुआ कट्टा फिर से तुलवाया, तो कट्टे का वजन 42 किलो 900 ग्राम आया। निर्धारित कट्टे के वजन से 2.9 किग्रा अधिक आया।
उसने कहा कि तब तक उसके 119 कट्टे तुल चुके थे। किसान ने एसडीएम से उसके धान के कट्टों की फिर से तौल कराए जाने की मांग की है। एसडीएम सीमा विश्वकर्मा ने बताया कि कृषि उत्पादन मंडी समिति सचिव को घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।