फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IAS Deepak Rawat: कुमाऊं कमिश्नर ने छापा मार नकलचियों को ऐसे था पकड़ा, दीपक के एक्शन के बाद चार कर्मचारी हटाए

Mon, 18 Dec 2023 12:39 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

रुद्रपुर के एसबीएस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में तीन परीक्षार्थियों को नकल करते पकड़ने के बाद प्राचार्य ने इग्नू केंद्र के कोआर्डिनेटर, असिस्टेंट कोआर्डिनेटर और दो ऑफिस असिस्टेंट को हटाकर नए स्टाफ की नियुक्ति कर दी है।
विज्ञापन
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसबीएस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में तीन परीक्षार्थियों को नकल करते पकड़ने के बाद प्राचार्य ने इग्नू केंद्र के कोआर्डिनेटर, असिस्टेंट कोआर्डिनेटर और दो ऑफिस असिस्टेंट को हटाकर नए स्टाफ की नियुक्ति कर दी है।   

विज्ञापन


15 दिसंबर को कमिश्नर रावत ने डिग्री कॉलेज में एक कक्ष में छापा मारकर भाई-बहन सहित तीन परीक्षार्थियों को इग्नू की एमबीए की परीक्षा में नकल करते पकड़ा था। कमिश्नर ने परीक्षार्थियों से लंबी पूछताछ की थी। इस दौरान पता चला था कि पूर्व में हुए दो प्रश्नपत्रों में भी मोबाइल से नकल की गई थी। इस पर मंडलायुक्त ने वहां डयूटी पर तैनात कक्ष निरीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए थे।

 प्राचार्य डॉ. डीसी पंत ने दोनों कक्ष निरीक्षकों की ओर से दिए गए जवाब को कमिश्नर के साथ ही इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक देहरादून को भेज दिया। साथ में कॉपियां भी भेजी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें