फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सताने लगा कोहरा, किसान और मजदूरों की परेशानी बढ़ी

Sun, 07 Dec 2025 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। शनिवार के बाद रविवार सुबह भी घना कोहरा छाया रहा। हालांकि कोहरा सुबह साढ़े दस बजे के आसपास छट गया था, लेकिन दोपहर में धूप हल्की रही। गलन के चलते रात में ठिठुरन बढ़ी गई।
विज्ञापन

रविवार सुबह घने कोहरे के चलते यातायात प्रभावित दिखा। सड़क पर वाहन रेंगते हुए नजर आए और वाहनों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। हाईवे पर वाहनों की रफ्तार कम रही और कई स्थानों पर लोग अपने गंतव्य तक देरी से पहुंचे। घने कोहरे का असर किसानों और दिहाड़ी मजदूरों पर भी देखा गया। सुबह खेतों की ओर से जाने वाले किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
दिन में हल्की धूप के चलते शाम को ठिठुरन काफी बढ़ रही है। रेलवे स्टेशन, बस अड्डे सहित शहर के तमाम चौराहे पर अभी अलाव नहीं जला है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में ठंड का प्रकोप बढ़ने और मैदानी क्षेत्र में कोहरा छाने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें