फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: लोहियाहेड पावर हाउस में बिजली उत्पादन शुरू

Sun, 07 Dec 2025 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। लोहियाहेड स्थित पावर हाउस में 26 दिनों बाद फिर से बिजली उत्पादन शुरू हो गया है। बनबसा स्थित बैराज से अभी शारदा नहर में लगभग 3500 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। एक टरबाइन मशीन शुरू होने से पावर हाउस में अभी 13 मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की ओर से शारदा नहर के मरम्मत के चलते 10 नवंबर की मध्यरात्रि से नहर में पानी आपूर्ति बंद करने के आदेश हुए थे।
इससे लोहियाहेड पावर हाउस में बिजली उत्पादन भी ठप हो गया था और सितारगंज व पीलीभीत ग्रिड से बिजली ली जा रही थी।


लोहियाहेड पावर हाउस में तीन टरबाइन मशीनों से 41.4 मेगावाट बिजली उत्पादन होता है। नहर में पानी की उपलब्धता बढ़ने के साथ ही अन्य टरबाइन मशीनें भी शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन

-पुनीत कुमार, उप महाप्रबंधक, शारदा विद्युत गृह लोहियाहेड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें