फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसा: दो कारों की जोरदार भिड़ंत, हादसे में दो महिला समेत पांच लोग घायल, शादी समारोह से लौट रहा था परिवार

Mon, 04 Dec 2023 08:33 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

काशीपुर में सड़क हादसा हो गया। यहां दो कारों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में कार सवार दो महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
दो कारों की आमने-सामने हुई भिड़ंत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऊधमसिंह नगर के काशीपुर में दो कारों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में कार सवार दो महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन


कुंडेश्वरी क्षेत्र के सीतारामपुर निवासी जगदीप सिंह अपने परिवार के साथ एक विवाह समारोह से रविवार की देर रात वापस लौट रहे थे। इसी दौरान जसपुर खुर्द में सामने से कार संख्या यूके 06 जे-0872 व कार संख्या यूपी 20 एएल 7356 की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

वहीं टक्कर लगने से कार सवार जगदीप सिंह (25), पवन कुमार (35), मनू (2), कविता (30) व सुमन (22) घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस व अन्य लोगों ने सभी घायलों को गिरीताल स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें