फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार एक्सप्रेस को देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़

Thu, 28 Feb 2019 12:40 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
त्रिवेणी एक्सप्रेस के खटीमा पहुंचने पर स्वागत करते विधायक धामी व अन्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

टनकपुुर से बुधवार सुबह पौने आठ बजे चली त्रिवेणी एक्सप्रेस के पहली बार खटीमा रेलवे स्टेशन पहुंचते ही लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन को देखने के लिए लोगों की भीड़ सुबह आठ बजे से ही लगनी शुरू हो गई थी।

विज्ञापन


8.40 बजे ट्रेन के यहां पहुंचने पर विधायक पुष्कर सिंह धामी, गोरक्षा प्रमुख विहिप पश्चिमी यूपी और उत्तराखंड रंदीप पोखरिया, पूर्व विधायक गोपाल सिंह राणा, नंदन सिंह खड़ायत, कैलाश मनराल, सभासद विश्वनाथ यादव आदि ने स्वागत किया।

 पांच मिनट रुकने के बाद विधायक धामी ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को प्रयागराज के लिए रवाना किया। बता दें कि राज्य सभा सदस्य अनिल बलूनी के प्रयासों इस ट्रेन का खटीमा में स्टापेज बनाया गया है। इसके लिए लोगों ने बलूनी का आभार जताया है।
विज्ञापन


वहां पर ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष मोहनी पोखरिया, राजेश राणा, महेंद्र ठाकुर, अनमोल अग्रवाल, गंभीर सिंह धामी, सतीश भट्ट, रमेश जोशी, सतीश गोयल, ईशा खान, सुरेश कुशवाहा, रमेश धींगड़ा बाबी, रेनू भंडारी, दीपा सामंत, हिमांशु कन्याल, दान बहादुर सिंह आदि थे।


पहली यात्रा के लिए लोगों में दिखा उत्साह
खटीमा। त्रिवेणी एक्सप्रेस के प्रथम बार खटीमा में रुकने पर खटीमा फाईबर्स के सीएमडी राकेश रस्तोगी ने कई यात्रियों  के साथ सफर किया। रस्तोगी ने त्रिवेणी एक्सप्रेस में यूपी के मझोला तक यात्रा की। इसके साथ ही क्षेत्र के कई लोगों में पहली बार एक्सप्रेस ट्रेन में सफर को लेकर जमकर उत्साह था।
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें