फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: प्रीत विहार में बदमाशों का तांडव, चाउमीन के ठेले पर लगाई आग

Mon, 16 Oct 2023 11:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
एक घर पर पथराव कर शीशे तोड़े, फायरिंग कर मचाई दहशत
विज्ञापन


रुद्रपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के प्रीत विहार ने विवाद के बाद हवाई फायरिंग कर चाउमीन के ठेले को आग के हवाले कर दिया। एक दौरान उन्होंने एक घर पर पथराव कर शीशे तोड़ डाले। बदमाशों का तांडव से मोहल्ले में अफरा तफरी मच गई और डर की वजह से लोग घरों में दुबक गए। इसके बाद बदमाश धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों से मामले की जानकारी ली और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार प्रीत विहार में शनि मंदिर के पास मोहन सिंह परिवार के साथ रहते है और वे घर के बाहर चाउमीन, मोमो का ठेला लगाते हैं। मोहन का किसी लड़के से कहासुनी हुई थी। रविवार की शाम आधा दर्जन से अधिक युवक मोहन के गाजर पहुंचे और फायरिंग कर पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान मोहन के साथ ही मोहल्ले के लोग दहशत में आ गए। इस दौरान लोग अपने घरों में चले गए। बदमाशों ने मोहन के घर के बाहर लगी ठेली को आग के हवाले कर दिया। करीब आधा घंटा तांडव मचाने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इस दौरान उन्होंने मकान के बाहर लगा सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ दिया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।सूचना पर एसएसआई अर्जुन गिरी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। लोगों ने बताया कि आरोपी यहां पहले भी दबंगई करते रहे है। एक सीसीटीवी में आरोपी तमंचे के साथ दिख रहा है। उन्होंने घटना को लेकर काफी नाराजगी जाहिर करते हुए कार्यवाही की मांग की। बताया कि आरोपी सीमा से सटे यूपी के एक गांव के रहने वाले हैं। एसएसआई में जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। बताया कि पीड़ित की ओर से तहरीर आ रही है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि आरोपियों को चिन्हित करने की कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें