फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashipur News: शार्ट सर्किट से ज्वैलरी की दुकान में लगी आग, किसी प्रकार का जान माल का नहीं हुआ नुकसान

Wed, 02 Oct 2024 08:16 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, काशीपुर

सार

काशीपुर शहर के मुख्य बाजार स्थित ज्वैलरी की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। इस दौरान सूचना पर मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
शार्ट सर्किट से ज्वैलरी की दुकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

काशीपुर शहर के मुख्य बाजार स्थित ज्वैलरी की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। इस दौरान सूचना पर मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि किसी प्रकार का जान माल का नुकसान नहीं हुआ।

बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे मुख्य बाजार स्थित अलंकार ज्वैलर्स की दुकान की तीसरे मंजिल पर पंखे में शार्ट सर्किट से आग लग गई थी। दुकान संचालक महेश अग्रवाल ने बताया कि अचानक सीढि़यों से धुआं आने लगा। बाहर आकर अग्निशमन विभाग को सूचना दी। आग तीसरे मंजिल पर लगी थी। दुकान के कमरे में घुसने का बाहर से कोई रास्ता नहीं होने के चलते पीछे की दीवार को तोड़ना पड़ा।

इसके बाद फायरमैन अंदर गए और स्प्रे से आग पर काबू पाया। फायरमैन अर्जुन सिंह ने बताया कि वेंटिलेशन न होने के कारण सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। काफी कोशिश करने के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि घटना में जान माल व अन्य तरह का नुकसान नहीं हुआ है।

 

साप्ताहिक बंदी के दिन खुली थी दुकान

विज्ञापन

आम दिनों में बुधवार के दिन बाजार में साप्ताहिक बंदी रहती है लेकिन नवरात्रि के चलते ज्यादातर दुकानें खुली थी। इसलिए आग की सूचना तुरंत लग गई और उस पर काबू पा लिया गया। अन्यथा बड़ी घटना घट सकती थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें