फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता पूर्व पार्षद के खिलाफ़ दुष्प्रचार का मुकदमा दर्ज, राहत सामग्री वितरण को लेकर झूठी शिकायत करने का आरोप

Thu, 07 May 2020 03:24 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
विज्ञापन
पूर्व पार्षद एवं कांग्रेस नेता अब्दुल क़ादिर - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
नगर निगम के स्टोर कीपर जगदीश सैनी ने दो दिन पूर्व पुलिस को तहरीर देकर कहा था कि 21 मार्च से प्रदेश में कोविड-19 अभियान के तहत प्रशासन आपदा राहत कार्य कर रहा है।
विज्ञापन


शासन-प्रशासन के निर्देश पर प्रत्येक वार्ड में आपदा राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है। लेकिन पूर्व पार्षद अब्दुल कादिर सरकार विरोधी अफवाहों को फेसबुक, व्हाट्सएप जैसे संचार माध्यमों से प्रसारित कर दुष्प्रचार कर रहा है।

एक मई को कादिर ने जिला प्रशासन ऊधमसिंह नगर को इस संबंध में झूठी शिकायत की। वह लगातार जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहा है। कहा गया कि उसके द्वारा किये गए दुष्प्रचार से जनता में आपदा के दौरान भ्रम की स्थिति फैलने की संभावना है।
विज्ञापन


एसआई रविंद्र बिष्ट ने बताया कि मामले के बाद बुधवार रात अब्दुल कादिर के खिलाफ धारा 505 व 50 बी आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उधर, पूर्व पार्षद कादिर का कहना है उनके द्वारा जरूरतमंदों को राहत सामग्री वितरित किये जाने की मांग की गई थी।

उनकी निगम के किसी कर्मी अथवा अधिकारी से कोई द्वेष नही है। गरीबों को राहत दिए जाने की मांग पर अगर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाता है तो यह उनकी समझ से परे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें