काशीपुर। अलीगंज रोड स्थित स्कूल और क्लब की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को स्कूल की वेबसाइट पर परिणाम घोषित हो गया। मारिया असुम्पटा स्कूल की हंसिका गोयल ने 2500, समर स्टडी हॉल के अभय सुंदरियाल ने 1500, गुरूकुल फांउडेशन के हर्षित सिंह ने 1000 रूपये का प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार हासिल किया। 500 रूपये के प्रथम दस सांत्वना पुरस्कार और 250 रूपये के बीस द्वितीय सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। स्कूल चेयरमैन राहुल पैगिया ने कहा कि बच्चों की लेखन शैली को निखारने के लिए यह प्रतियोगिता हर वर्ष कराई जाएगी। क्लब प्रेसिडेंट अनुराग कुमार सिंह ने विजेता प्रतिभागियों और अभिभावक, शिक्षकों को बधाई का आभार व्यक्त किया।