फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: छात्राओं ने सीखे लोकगीत और पारंपरिक खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। गंगोत्री गर्ब्याल राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में लोक विरासत जनजाति एवं लोक कला समिति की ओर से सातूं-आठूं पर्व के उपलक्ष्य में लोकगीत कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में छात्राओं ने गौरा-महेश्वर की उत्पत्ति से संबंधित पारंपरिक लोकगीतों का गायन किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य हंसा धामी ने बताया कि कार्यशाला के दौरान छात्राओं को लोकगीतों के साथ पारंपरिक खेल विधाओं की भी जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से छात्राओं को अपनी लोक संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है। इस मौके पर पीयूष धामी, शहजादी गौसिया, रमा खर्कवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें