फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सरकारी अस्पताल में ठीक होने के बजाय बीमार होने का डर

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। सरकारी प्रशासन सफाई व्यवस्था को लेकर कितना संजीदा है इसका अंदाजा अस्पताल की नालियों में शौचालय की गंदगी (मल) बहने से लगाया जा सकता है। इस दौरान अस्पताल में संक्रामक बीमारी फैलने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन

एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय में जसपुर, बाजपुर, रामनगर, सुल्तानपुर पट्टी, अलीगंज, ठाकुरद्वारा, रेहड़ बिजनौर और पर्वतीय क्षेत्रों से भारी संख्या में मरीज इलाज को पहुंचते हैं। अस्पताल में पुरुष वार्ड के सामने शौचालय बने हैं। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि शौचालय के पीछे सोख्ता टैंक के ओवरफ्लो होने से गंदगी नालियों में बह रही है।
यहां से गुजरने वाले मरीज और तीमारदारों को मुंह पर हाथ रखकर निकलना पड़ रहा है। टैंक के पास अस्पताल की रसोई है जहां मरीजों के लिए भोजन पकाया जाता है। इससे अस्पताल में मरीजों ठीक होने के बजाय बीमार होने की आशंका है। बता दें कि एक वर्ष पूर्व ही ढाई लाख की लागत से नए सोख्ता टैंक बनाए थे। अस्पताल प्रशासन की ओर से समय से सफाई नहीं कराई जा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने बताया कि शौचालय के टैंक ओवरफ्लो होने की जानकारी लेकर सफाई कराने के निर्देश दिए जाएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें