फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी डॉट कॉम का खेल: शादी कर महिलाओं को छोड़ने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार, चौथी शादी करने की फिराक में था आरोपी

Mon, 16 Oct 2023 02:00 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

शादी डॉट कॉम में लड़की पसंद कर शादी करके छोड़ने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने रुद्रपुर की एक लड़की को शादी कर छोड़ दिया था और पहले भी दो शादी कर चुका है। 
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर से एक हैरान करने वाली खबर आ रही है। शादी डॉट कॉम में लड़की पसंद कर शादी करके छोड़ने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने रुद्रपुर की एक लड़की को शादी कर छोड़ दिया था और पहले भी दो शादी कर चुका है। पुलिस ने आरोपी और उसके पिता को कोर्ट में पेश किया है।
विज्ञापन


दरअसल, एक महिला निवासी रामपुरा वार्ड 20 ने 11 अगस्त को कोतवाली में तहरीर में कहा था कि प्रमोद सिंह निवासी दिल्ली ने उसके साथ शादी की थी। इसके बाद उसका दहेज के लिए उत्पीड़न किया और धोखाधड़ी की थी। उसने ससुर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था।

पुलिस छानबीन में पता चला कि प्रमोद पूर्व में भी दो लड़कियों के साथ शादी करके छोड़ चुका है। वह शादी डॉट कॉम से शादी करता है और फिर कुछ समय पत्नी को साथ रखकर छोड़ देता है। आरोपी चौथी शादी करने की फिराक में था। आरोपी किराए के मकानों में निवास करते है तथा शादी करने के बाद अपना निवास स्थान बदल देते है।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने प्रमोद सिंह उम्र 37 वर्ष हाल निवासी अंबेडकर नगर दक्षिणपुरी दिल्ली और उसके पिता दीवान सिंह को मुखबीर की सूचना पर अम्बेडकर नगर दक्षिण पुरी दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों पर दो अन्य पत्नियों में भी दिल्ली और गढ़वाल के कर्ण प्रयाग में केस दर्ज करा रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें