फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: असली-नकली कीटनाशक की पहचान सीखेंगे किसान

Sat, 29 Aug 2026 01:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। बाजार में बिक रहे नकली कीटनाशक के प्रति किसानों को जागरूक करने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) काशीपुर ने नई पहल शुरू की है। केवीके की टीम गांव-गांव जाकर गोष्ठियां करेगी और किसानों को असली और नकली कीटनाशक की पहचान करना सिखाएगी।
विज्ञापन

केवीके के कृषि वैज्ञानिक डॉ. अनिल चंद्रा ने बताया कि बाजार में बिकने वाले कई प्रकार के कीटनाशक नकली हैं। इनसे उपयोग से उपज के प्रभावित होने की आशंका रहती है। उन्होंने किसानों को कीटनाशक हमेशा अधिकृत दुकान से ही खरीदने और बिल जरूर लेने की सलाह दी। कहा कि पैकेट या बोतल पर कंपनी का नाम, दवा में मौजूद सक्रिय तत्व, बैच नंबर, निर्माण और एक्सपायरी तिथि साफ-साफ लिखी होनी चाहिए। लेबल फटा हो, प्रिंट धुंधला हो या सील टूटी हो तो ऐसी दवा न खरीदें। किसान घर पर ही नीम और अन्य प्राकृतिक चीजों से ब्रह्मास्त्र, निमास्त्र और अग्नियास्त्र जैसे जैविक कीटनाशक बना सकते हैं। इनसे लागत कम होती है और जमीन की उर्वरता भी बनी रहती है। साथ ही खेत में स्टिकी ट्रैप लगाकर भी कीटों को नियंत्रित किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें